Wednesday, July 3, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़दुनिया के वो देश, जहां कमा सकतें हैं जमकर पैसा,1 भी रूपये...

दुनिया के वो देश, जहां कमा सकतें हैं जमकर पैसा,1 भी रूपये नहीं लगेगा Income Tax

India News (इंडिया न्यूज़), Interim Budget: हमारे देश में हर वर्ष बजट पर सभी लोगों की नजर टिकी होती है। क्योंकि इसके आधार पर ही जनता को कितने टैक्स का भुगतान करना होगा यह तय होता है। बता दें, बजट के माध्यम से ही लोगों को टैक्स से राहत की उम्मीद रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में ऐसे देश भी हैं, जहां लोग खूब कमाते हैं फिर भी उन्हें एक पैसा भी इनकम टैक्स नहीं देना होता है।

इन मुल्कों में नहीं देना होता इनकम टैक्स

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

बता दें, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक टैक्स फ्री देश है। इस देश का डेवलपमेंट क्रूड ऑयल के व्यापार पर निर्भर करता है। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर होने की वजह से इस देश में सरकार नागरिकों से कोई टैक्स नहीं लेती।

ब्रुनेई

यहाँ भी तेल भंडार होने की वजह से सरकार की अच्छी कमाई होती है। जिसके कारण ये आम जनता से कमाई पर कोई Tax नहीं वसूलती।

द बहमास

मालूम हो, वेस्टर्न हेमिस्फीयर में बसे इस देश में जन्नत सी खूबसूरती है। यहां भी लोगों को आय पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यहां की सरकार पर्यटकों से खूब जमकर करती है। क्योंकि यहां अलग -अलग देशों से लोग घूमने जाते हैं।

केमैन आइलैंड्स

मालूम हो, यह आइलैंड उत्तर अमेरिका महाद्वीप के कैरेबियन क्षेत्र में आता है। जहां लोगों को अपनी कमाई पर टैक्स का भुगतान नहीं करना होता है।

कुवैत

यहाँ भी प्राकृतिक संसाधनों की कमी नहीं है। इस देश में तेल का गैस का प्राकृतिक भंडार है, जिससे सरकार की खूब कमाई होती है। जिसकी वजह से सरकार जनता से कमाई पर टैक्स नहीं लेती।

मालदीव

बता दें, भारतीय समुद्री सीमा से लगे मालदीव में विश्वभर से लोग वहां घूमने जाते हैं। यहां के लोगों से भी सरकार टैक्स नहीं लेती।

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular