Monday, July 1, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Tiger 3: टाइगर 3' पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स! सलमान खान के...

Tiger 3: टाइगर 3' पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स! सलमान खान के एंट्री सीन के दीवाने हुए फैंस

India News(इंडिया न्यूज़), Tiger 3: फैन्स का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ! सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 दुनिया भर में रिलीज हो गई है। अब दर्शक फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू शेयर कर रहे हैं।

‘दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा’

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘टाइगर 3’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म को ‘दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा’ बताया है।

‘टाइगर 3’ ने कमाए 23 करोड़

‘टाइगर 3’ ने पहले ही दिन एडवांस बुकिंग से तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने 8,77,055 टिकट बेचे, जिससे लगभग 22.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। ऐसे में उम्मीद है कि ‘टाइगर 3’ को शानदार ओपनिंग मिलेगी।

सलमान खान ने किया पोस्ट

रिलीज के बाद सलमान खान ने टाइगर 3 के बारे में एक्स पर पोस्ट किया है।

देशभर में इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ दुनिया भर में 8,900 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं भारत में इसे 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने दिया रिव्यू

ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने ‘टाइगर 3’ का रिव्यू शेयर किया है।

सलमान खान के एंट्री सीन ने जीता दिल!

‘टाइगर 3’ में सलमान खान की दमदार एंट्री ने फैन्स का दिल जीत लिया है। लोग उनकी एंट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं। वर्ल्ड फिल्म 2023 की सबसे बड़ी प्रविष्टियों में से एक, गूसबंप्स। टाइगर स्कार्फ + बीजीएम और एक्शन सीक्वेंस वास्तव में मनमोहक और शानदार हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular