ट्रेंडिंग न्यूज़

Travel: काजीरंगा नेशनल पार्क का नजारा देख हो जाएगा दिल खुश, परिवार के साथ बनाएं घूमने का प्लान

India News(इंडिया न्यूज़), Travel: इन दिनों असम के काजीरंगा नेशनल पार्क की ज्यादा चर्चा है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काजीरंगा नेशनल पार्क के दौरे पर जाने वाले हैं। यह पहली बार है जब पीएम यहां का दौरा करने जा रहे हैं। ऐसे में अब हर कोई काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने का प्लान बना रहा है। तो इसकी पूरी जानकारी हम आपको बताएंगे। यहां कौन सी गतिविधियां कर सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

जानें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बारें में

यह असम राज्य के गोलाघाट और नागांव जिलों में स्थित है। आप यहां बच्चों, परिवार और दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आपको यहां जिप सफारी, हाथी सफारी और बोट सफारी जैसी एक्टिविटीज करने का मौका मिलेगा। अगर आपने आज से पहले जिप सफारी नहीं की है तो आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। जीप में बैठना और जानवरों को करीब से देखना आपको जीवन भर याद रहेगा। हाथी सफारी में आप ऊंचाई से पूरा जंगल देख सकते हैं। सभी जानवरों को जीवित देखने का मजा ही अलग है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की विशेषता

यह कुल 430 किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसे वर्ष 2006 में बाघ अभयारण्य घोषित किया गया था। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में आपको एक सींग वाले गैंडे, हाथी, जंगली भैंसे, दलदली हिरण, बाघ, विभिन्न प्रकार की पक्षी प्रजातियाँ, बत्तख, काली गर्दन वाले जैसे कई जानवर देखने को मिलेंगे। सारस, तेंदुए, हूलॉक गिबन्स और स्लॉथ भालू। हर साल 01 मई से 31 अक्टूबर तक यह पार्क आम जनता के लिए बंद रहता है। हर साल इसे 1 नवंबर से 30 अप्रैल तक जनता के लिए खोला जाता है।

पार्क प्रवेश शुल्क

  • भारतीय के लिए एंट्री फीस 100 रुपये और विदेशी के लिए 650 रुपये है।
  • अगर आप हाथी की सफारी करते हैं तो इंडियन निवासी के लिए इसकी कीमत 1200 रुपये तक है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सफारी का समय

जीप सफारी- सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक किया जा सकता है। सुबह के बाद दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक किया जा सकता है।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago