होम / Tulsi Diya: तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाने से मिलते हैं कई लाभ, जानें यहां

Tulsi Diya: तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाने से मिलते हैं कई लाभ, जानें यहां

• LAST UPDATED : February 4, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Tulsi Diya: पवित्र पौधों में से एक तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां सुख-समृद्धि का वास होता है। नियमित रूप से तुलसी के सामने दीपक जलाने से घर में शांति बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ तुलसी के सामने दीपक जलाने से ही नहीं बल्कि इसकी लकड़ी से बने दीपक का इस्तेमाल करने से भी कई फायदे मिलते हैं। दरअसल, तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाने के कुछ विशेष नियम हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं, जिनके बारे में हम विस्तार से जानेंगे।

दीपक जलाने के नियम 

तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाने के सही नियम जानने के लिए सबसे पहले तुलसी की लकड़ी की 7 सूखी लकड़ियां इकट्ठा कर लें। अब तेल में भीगी हुई बत्ती लें और उसे लकड़ी में कसकर लपेट दें। अब इस बाती को भगवान विष्णु के सामने जलाएं।

 दीपक जलाने के फायदे

तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाने से बहुत लाभ मिलता है। जिनमें से एक यह है कि घर में तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और हमेशा नकारात्मकता दूर रहती है।

बुरी नजर को दूर रखता है

तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाने से बुरी नजर से राहत मिलती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। जिससे व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

रोगों से मुक्ति मिलेगी

भगवान विष्णु के सामने तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

ग्रह दोषों से मुक्ति मिलेगी

तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाने से ग्रह के बुरे प्रभाव से राहत मिलती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox