Thursday, July 4, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Vande Bharat: बादलों के बीच से गुजरेगी, इस रूट पर एफिल टावर...

Vande Bharat: बादलों के बीच से गुजरेगी, इस रूट पर एफिल टावर से भी ज्यादा ऊंचे रेल ब्रिज पर दौड़ेगी वंदे भारत

India News (इंडिया न्यूज),Vande Bharat: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, इस ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर (1178 फीट) है। ब्रिज की ऊंचाई पर बात करे तो यह पेरिस के मशहूर एफिल टावर से भी ऊंचा है।

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बता दें, इस ब्रिज के बनने की वजह से उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक भी और खूबसूरत नजर आएगी। क्योंकि जल्द ही इस रूट पर वंदे भारत और वंदे मेट्रो ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। बताया जा रहा लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी इस रूट पर दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेल ब्रिज की ऊंचाई अधिक होने की वजह से कई बार बादल भी नीचे दिखाई देते हैं और ऐसे में जब वंदे भारत चलेगी तो वह दृश्य मनमोहक होगा।

रेल मंत्री ने कही थी यह बात

बता दें, इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अक्टूबर महीने में कहा था कि कश्मीर को जल्द ही जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। तब वैष्णव ने यह भी कहा था, “जम्मू से श्रीनगर रेलवे लाइन जल्द ही पूरी हो जाएगी और उस पर वंदे भारत को भी चलाया जाएगा। ” रेल मंत्री ने आगे यह भी जानकारी दी थी कि ट्रेन को अनोखे तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि वे उस तापमान और ऊंचाई में बहुत आसानी से चल सकें।

also read ; बृजभूषण के करीबी बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, संजय सिंह ने अनीता श्योराण को दी शिकस्त

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular