Wednesday, July 3, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Vishnu Ji: गुरूवार को इन फूलों को चढ़ाकर करें भगवान विष्णु को...

Vishnu Ji: गुरूवार को इन फूलों को चढ़ाकर करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, जानें लाभ

India News(इंडिया न्यूज़), Vishnu Ji: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ के लिए फूलों को आवश्यक पूजन सामग्रियों में से एक माना जाता है। सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों में पूजा-अर्चना के लिए फूलों का प्रयोग किया जाता है। फूलों के महत्व के संबंध में शारदा तिलक नामक ग्रंथ में कहा गया है कि ‘देवस्य मस्तकं कुर्यात्कुसुमोपहितं सदा’ अर्थात देवताओं के मस्तक सदैव फूलों से सुशोभित रहने चाहिए। नियमित पूजा के दौरान भगवान को फूल चढ़ाए जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सभी देवी-देवताओं के पसंदीदा फूल अलग-अलग होते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान को फूल चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। आज हम आपको भगवान विष्णु के पसंदीदा फूलों के बारे में बताएंगे जो उन्हें पसंद हैं।

इन फूलों को चढ़ाकर करें भगवान विष्णु को प्रसन्न (Vishnu Ji)

भगवान विष्णु को कमल, कदम, चंपा, चमेली, केतकी, केवड़ा, वैजयंती, तुलसी के पत्ते और अशोक के फूल बहुत प्रिय हैं। भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें तुलसी के फूल और पत्ते विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। तुलसी के फूल और पत्ते चढ़ाने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं।

कदम्ब के फूल

धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि भगवान विष्णु को कदंब के फूल बहुत पसंद हैं। कहा जाता है कि कदम्ब के फूल चढ़ाने से श्रीहरि विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु को कदंब के फूल चढ़ाने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद यमराज की यातनाएं नहीं झेलनी पड़तीं।

तुलसी के फूल और पत्तियां

भगवान विष्णु और कान्हा जी को प्रतिदिन तुलसी के फूल और पत्ते चढ़ाने से दस हजार जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते और मंजरी न तोड़ें। साथ ही एकादशी के दिन भगवान विष्णु को शमी के पत्ते और फूल चढ़ाने से यमराज के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

कमल फूल

भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए पूजा के दौरान उन्हें पीले फल, फूल और प्रसाद चढ़ाया जाता है। भगवान विष्णु को पीले कमल, केसर और चंपा के फूल चढ़ाने से जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा गुलाब के फूलों से भगवान विष्णु की पूजा करने से श्री हरि नारायण के साथ देवी लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।

सुगंधित फूल

भगवान विष्णु को सुगंधित पुष्प प्रिय हैं। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सुगंधित फूल चढ़ाएं। सुगंधित फूलों में आप मोगरा, चंपा, चमेली और पारिजात जैसे फूल चढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही श्री हरि विष्णु को अगस्त्य के फूल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular