Saturday, July 6, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Vishnu Ji: भगवान विष्णु को पीला रंग क्यों पसंद है? जानिए वजह

Vishnu Ji: भगवान विष्णु को पीला रंग क्यों पसंद है? जानिए वजह

India News(इंडिया न्यूज़), Vishnu Ji: भगवान विष्णु की तस्वीरों में उन्हें अक्सर पीले वस्त्र पहने हुए देखा जाता है। भगवान विष्णु को अर्पित की जाने वाली वस्तुएं भी पीले रंग की होती हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु और उनसे जुड़ी हर चीज का रंग पीला है क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग सबसे ज्यादा प्रिय है। आइए जानते हैं कि भगवान विष्णु को पीला रंग क्यों पसंद है या यह रंग श्रीहरि का प्रिय कैसे बन गया।

उज्ज्वल भाग्य को दर्शाता है

पीला रंग साधु-संतों का प्रतीक है। पीला रंग सुख, समृद्धि, उज्ज्वल भाग्य, तेजस्वी व्यक्तित्व, तीव्र बुद्धि और अपार शक्ति और कौशल का प्रतिनिधित्व करता है। देव गुरु बृहस्पति का रंग भी पीला है। बृहस्पति देव की पूजा करने और उनके प्रभाव को शुभ बनाने में पीला रंग बहुत मददगार साबित होता है। भगवान विष्णु पूर्ण भगवान हैं, उनमें ये सभी गुण हैं और उनके आगमन से मनुष्यों को ये सभी वरदान के रूप में भी मिलते हैं। यही कारण है कि भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है।

पीला रंग क्यों प्रिय है? (Vishnu Ji)

पीले रंग की वस्तुएं चढ़ाने से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं। पीली वस्तुएं चढ़ाने से व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है। उसके जीवन में एक नया सवेरा आता है। भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है क्योंकि इसी रंग के माध्यम से वह अपने भक्तों के जीवन में खुशियां फैलाते हैं। विष्णु भक्तों के जीवन में शुभता लाते हैं। अपने भक्तों के सौभाग्य में वृद्धि करते हैं। भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाने से व्यक्ति का मुरझाया हुआ जीवन फिर से खिल उठता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत पसंद है क्योंकि इसी रंग के जरिए वह अपने भक्तों के जीवन में खुशियां फैलाते हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular