Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiकौन हैं बांसुरी स्वराज? नई दिल्ली से BJP ने लगाया बड़ा दांव,...

कौन हैं बांसुरी स्वराज? नई दिल्ली से BJP ने लगाया बड़ा दांव, मीनाक्षी लेखी की जगह दिया टिकट

India News (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में PM मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। बता दें, भाजपा ने अपनी लिस्ट में दिल्ली की 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को नामों की घोषणा की है।

BJP ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से बड़ा दांव चला है। दरअसल पार्टी ने यहां पिछली बार चुनाव जीतने वाली मीनाक्षी लेखी का टिकट काटते हुए बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। BJP ने बांसुरी पर बड़ा दांव खेल सबको चौंकाया है। बता दें, बांसुरी स्वराज दिंवगत BJP नेता सुषमा स्वराज की बेटी हैं। हालिया दिनों में वह राजधानी दिल्ली की राजनीती में सक्रिय नजर आईं है।

 बांसुरी स्वराज के बारे में जानें 

BJP के लीगल सेल में प्रवेश कर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाली बांसुरी देश के सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। उन्होंने 2007 में दिल्ली बार काउंसिल में अपना पंजीकरण कराया, जिसके बाद से वह प्रैक्टिस कर रही हैं। आपराधिक मामलों के अलावा, बांसुरी रियल एस्टेट, टैक्स, कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े मामले लड़ते रहे हैं और प्रसिद्ध लोगों के अधीन काम कर चुके हैं।

बांसुरी के पास वारविक विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में बीए ऑनर्स की डिग्री है। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, बांसुरी ने लंदन बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की डिग्री और सेंट कैथरीन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री प्राप्त की। बांसुरी ने कानून में बैरिस्टर के रूप में भी योग्यता प्राप्त की है।

ये भी पढ़ें:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular