Saturday, July 6, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़क्यों है राम लला की मूर्ती का काला रंग, एक नहीं कई...

क्यों है राम लला की मूर्ती का काला रंग, एक नहीं कई राज छिपे हैं इसके पीछे… जानें

India News (इंडिया न्यूज), Ram Mandir: अयोध्या में श्री राम मंदिर में आज 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी देश के कई दिग्गज बने। जब से राम लला की मूर्ती देखने को मिली है, तब से हर किसी की जुबान पर बस ‘जय श्री राम’ का ही जाप है।

हालाँकि, रामलला की मूर्ती देखने के बाद आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा, आखिर मूर्ती का रंग काला क्यों है? तो आइये इस लेख के जरिए आपकी इस दुविधा को दूर करते हैं और बताते हैं आखिर मूर्ती काली क्यूं है?

राम लला की मूर्ती क्यों है काली ?

दरअसल, राम लला की मूर्ती को शिला पत्थर से तैयार किया गया है, जिसको कृष्ण शिला के नाम से जाना जाता है। यही वजह है कि राम लला की मूर्ती काले रंग की है, जिसे हम श्यामल भी कहते हैं। शिला पत्थर के अपने कई गुण भी हैं।

मूर्ति में इस्तेमाल हुए पत्थर की खासियत

रामलला की मूर्ती को इस पत्थर से ही आखिर क्यों निर्मित किया गया है। इस सवाल का जवाब आपको इस पत्थर के गुणों में देखने को मिल जाएगा। बता दें, रामलला की पूजा के समय उनका दूध से अभिषेक किया गया। अब इस पत्थर के गुण की वजह से दूध में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। इस दूध को पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी नहीं है। इस पत्थर का हजार साल तक कुछ भी नहीं बिगड़ता है। इसमें किसी भी तरह का परिवर्तन भी नहीं होगा।

वाल्‍मीकि रामायण में भी है जिक्र

वहीँ, वाल्‍मीकि रामायण में भी भगवान राम के जिस रूप के बारे में बताया गया है, जिसमें उन्हें श्यामवर्णी, बेहद सुंदर, कोमल और आकर्षक बताया है। इसलिए रामलला की मूर्ती का रंग श्यामल बताया गया है।

ये भी पढ़े- Ram Mandir: हेलिकॉप्टर से दिखा राम मंदिर का अद्भूत नजारा, देखें तस्वीरें

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular