Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़हसन राजा के गेंद बदलने वाले बयान पर बिफरे वसीम अकरम, लगाई...

World Cup 2023: हसन राजा के गेंद बदलने वाले बयान पर बिफरे वसीम अकरम, लगाई लताड़

India News(इंडिया न्यूज़)World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय तेज गेंदबाज आग उगल रहे हैं। इनके प्रदर्शन से पड़ोसी मुल्क के कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं जो टीम इंडिया पर निशाना साध रहे हैं। इन्हीं में एक पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा का भी नाम शामिल है। बता दें, पाक के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने श्रीलंका पर भारत की जीत के बाद कहा था कि, ICC भारतीय गेंदबाजों को अलग तरह की गेंद देती है। जिसपर जमकर बवाल देखने को मिला।

वसीम अकरम ने दिखाया आईना

हालाँकि, इन सबके बीच पाकिस्तान के पूर्व लेजेंड्री गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने ही देश के क्रिकेटर पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने हसन रजा को इस तरह का बयान देने के लिए लताड़ लगाई है। बता दें, इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अकरम ने हसन रजा के बयान को खुद की बेइज्जती करवाना करार दिया है।

ए स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा

ए स्पोर्ट्स के साथ खास बातचीत में वसीम ने कहा है कि, मैं इसके बारे में काफी दिनों से पढ़ रहा हूं। ये लोग जो ले रहे हैं वो मैं भी लेना चाहता हूं। ये थोड़ा मजाकिया लगेगा लेकिन जो बात कही गई है उसमें बिल्कुल भी दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि आप खुद की बेइज्जी के साथ हमारी भी करवा रहे हैं और वो भी पूरी दुनिया के सामने।

also read : दिल्ली की आबोहवा दुनियाभर में सबसे बेकार, AQI पहुंचा 450 पार

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular