Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़WPL 2024: MI ने RCB को चखाया हार का स्वाद, प्वाइंट्स टेबल...

WPL 2024: MI ने RCB को चखाया हार का स्वाद, प्वाइंट्स टेबल में इस टीम को लगा बड़ा झटका

India News(इंडिया न्यूज़), WPL 2024: वूमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सीजन में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम के खिलाफ मैच में 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई इंडियंस एक बार फिर अपनी कप्तान हरमनप्रीत कौर के बिना खेली। पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने आरसीबी महिला टीम को महज 131 रन के स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद उन्होंने महज 15।1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम एक बार फिर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

अमेलिया केर ने बल्ले से कमाल दिखाया

वूमेन प्रीमियर लीग में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया। पहले खेलने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 131 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 29 गेंदों में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए अमेलिया केर ने 24 गेंदों में नाबाद 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने शनिवार को वूमेन प्रीमियर लीग के एकमात्र टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 29 गेंद रहते सात विकेट से जीत हासिल की।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी के बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे, जिसके कारण टीम छह विकेट पर 131 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस ने फिर बल्लेबाजी में दबदबा बनाया और 15.1 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की टीम चार मैचों में तीसरी जीत के बाद छह अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, जबकि आरसीबी को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई को मिली आसान जीत (WPL 2024)

एमीलिया की 24 गेंदों में सात चौकों की मदद से खेली गई नाबाद पारी से मुंबई ने आसान जीत दर्ज की। इससे पहले आरसीबी के लिए एलिस पेरी ने 44 रन और जॉर्जिया वेयरहैम ने 27 रन नहीं बनाए थे और दोनों ने छठे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की थी। अगर ऐसा नहीं होता तो आरसीबी इस स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती। आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने 09 रन, सोफिया डिवाइन ने 09 रन, एस मेघना ने 11 रन और ऋचा घोष ने 07 रन बनाये।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular