Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Pak से लौटी अंजू ने अपने बच्चों को लेकर जो कहा वो...

Pak से लौटी अंजू ने अपने बच्चों को लेकर जो कहा वो पढ़कर हैरान रह जाएंगे

India News(इंडिया न्यूज़)anju : लगभग 6 महीने पाकिस्तान में गुजारने के बाद अंजू वापस भारत लौट आई है। अंजू ने पाकिस्तान जाने को लेकर कहा है कि वो वहां कानूनी प्रक्रिया के तहत ही गई थी, ठीक उसी प्रकार बिना किसी दबाव और जोर जबरदस्ती के खुद ही अपनी मर्जी से भारत वापस आई है। अब अंजू ने बच्चों को लेकर बड़ा बयान दिया है। अंजू ने कहा है कि वह बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लेगी।

बच्चों को लेकर अंजू ने दिया बड़ा बयान

बता दें, अंजू ने दिल्ली लौटकर कहा कि वो एक मां है, और उसे पता है कि बच्चों की परवरिश कैसी है, उन्हें कहां बेहतर शिक्षा मिलेगी। वो आगे वही करेगी, जो बच्चों के भविष्य के लिए उचित रहेगा। इसके लिए वो अपने पहले पति अरविंद से मिलेगी, बैठकर मुलाकात करेगी। इसके बाद तलाक और बच्चों के भविष्य पर बात करके वो निर्णय लेगी।

बड़ी बेटी को विदेश में पढ़ाने का सपना पूरा करेंगी अंजू

मालूम हो, अंजू ने यह भी जानकारी दी है कि उसकी बड़ी बेटी को न तो पाकिस्तान पसंद है और न ही वो भारत में रहना चाहती है। उसकी इच्छा है अमरीका या यूरोप में पढ़ाई वहां सेटल होने की। अगर उसकी आर्थिक स्थिति ठीक रही तो वो अपनी बेटी का ये सपना पूरा करेगी। आगे हालात के हिसाब से फैसला लेगी। इसके लिए वह पहले अपने बच्चों के साथ बैठकर बात करेगी।

ALSO Read : IRCTC: काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ तक की यात्रा, IRCTC का शानदार टूर पैकेज, जानें डिटेल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular