होम / रक्षाबंधन के दिन बहनों को राशि के अनुसार कपड़े पहनकर बांधना चाहिए राखी ; भाई की बदलती है किस्मत

रक्षाबंधन के दिन बहनों को राशि के अनुसार कपड़े पहनकर बांधना चाहिए राखी ; भाई की बदलती है किस्मत

• LAST UPDATED : August 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज) : रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा तिथि में मनाया जाता है। भाई -बहन के पवित्र बंधन का त्योहार रक्षाबंधन पर इंतजार बस कुछ ही घंटे का और है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यह पर्व 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीँ, ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि रक्षाबंधन के दिन बहनों को राशि के अनुसार कपड़े पहनकर राखी बांधना चाहिए। ऐसा करने से भाई के सौभाग्य में बदलाव आता है। हम अपनी इस रिपोर्ट में बताएँगे, अगर आप अपने भाई की कलाई में राखी बांधने जा रही हैं तो आप राशि के अनुसार रंग के वस्त्र धारण करें। इससे पर्व का आनंद तो बढ़ेगा ही, आपके लिए भी सौभाग्य के द्वार खुलेंगे।

राशि के अनुसार रंग के वस्त्र करें धारण, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

धनु राशि: इस राशि की जातकों को अरेंज कलर का वस्त्र धारण करना रक्षाबंधन मनाना चाहिए।

मकर राशि : इस राशि की बहनें रक्षाबंधन पर सफेद अथवा लाइट ग्रीन रंग के वस्त्र पहनें।

कुंभ राशि: इस राशि की जातक को रक्षाबंधन के दिन पीला अथवा सफेद रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

मेष राशि : इस राशि की जातक रक्षाबंधन के दिन क्रीम कलर का वस्त्र धारण करना भाई को राखी बांधें।

वृषभ राशि: इस राशि वाली बहनें रक्षाबंधन के दिन लाल अथवा ग्रे रंग का वस्त्र धारण कर राखी बांध सकती हैं।

मिथुन राशि : इस राशि की जातक को रक्षाबंधन के दिन नीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

कर्क राशि: इस राशि की जातक को रक्षाबंधन के दिन पीले वस्त्र धारण करना चाहिए।

सिंह राशि : इस राशि की जातक को रक्षाबंधन के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को रक्षाबंधन के दिन आसमानी अथवा सफेद रंग के कपड़े धारण करने चाहिए।

तुला राशि: इस राशि की जातकों को हरे रंग का कपड़ा धारण कर राखी बांधनी चाहिए।

वृश्चिक राशि: इस राशि की जातकों को सफेद, हरा और संतरी कलर के कपड़े पहनकर राखी बांधनी चाहिए।

also read ;रक्षाबंधन पर है इस नक्षत्र का साया, जानें शुभ मुहूर्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox