Sunday, July 7, 2024
HomeUncategorizedराजधानी दिल्ली में एक बार फिर हुई मानवता शर्मसार : 85 साल...

India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली में इन दिनों G-20 सम्मलेन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। बावजूद इसके यहां से दिल्ली दहलाने और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक झग्गी में घुसकर 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दी गई है। इस शर्मनाक घटना पर दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने घटना को लेकर कड़ी निन्दा की है। मामले में उन्होंने पुलिस को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की मांग रखी है।

स्वाति मालीवाल ने कारवाई की मांग रखी

बता दें, इस शर्मनाक घटना पर स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट से ट्वीट किया, ‘आज दिल्ली में इंसानियत तार-तार हो गई। शकरपुर में सुबह चार बजे 85 साल की अम्मा के साथ उनकी झुग्गी में घुसकर दुष्कर्म किया गया। उनसे मिलके घाव देखकर रूह कांप गई। 8 महीने की बच्ची या 85 साल की अम्मा, सब हैवानियत के शिकार हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि मामले में पुलिस को नोटिस जारी कर दरिंदों को गिरफ्तार करने की मांग रखी है’।

पीड़िता से मिलकर स्वाति मालीवाल ने कही यह बात

बता दें, सुष्कर्म पीड़िता से मिलकर मालीवाल ने लिखा कि , अम्मा के आंसू नहीं रुक रहे थे। हमारा सिस्टम बिलकुल फेल है। कोई सुरक्षित नहीं है। आज ये अम्मा हैं, कल आप, मैं कोई भी हो सकता है। बेशर्मी की सारी हदें पार हो गईं।आगे उन्होंने यह भी कहा है कि 85 साल की दादी को मिलके बिल्कुल सकपका गई हूं। उन्हें बहुत चोटें आयी हैं और वो बहुत दर्द में है। आगे मालीवाल ने यह सवाल उठाया कि कोई ये घिनौना काम कैसे कर सकता है? कैसे समाज में जीते हैं हम?

also read ; एशिया कप में कल भारत और पाक के बीच होगी भिड़ंत ; यहां देखे सकतें हैं महामुकाबला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular