Categories: Uncategorized

72 Year Old Man Arrested : नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में 72 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
72 Year Old Man Arrested : दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में 72 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक आॅटो-रिक्शा चालक है और वह लड़की को हरिद्वार ले जाना चाह रहा था। पुलिस ने शनिवार को कहा कि नई दिल्ली जिला पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग लड़की को बचाते हुए पीड़िता के साथ राजधानी से भागने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पीड़िता के उसके आटो-रिक्शा में बैठने के बाद की थी छेड़छाड़ 72 Year Old Man Arrested

पुलिस ने बताया कि गीता कॉलोनी निवासी आरोपी रघुनाथ (72) ने पीड़िता के उसके आॅटो-रिक्शा में बैठने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ की थी। जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी 11 साल की बेटी बंगाली बाजार से लापता हो गई है। मामले की संवेदनशीलता के कारण जिला पुलिस हरकत में आ गई और बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 के तहत एफआईआर दर्ज कर लड़की की तलाश की गई।

पुलिस की टीम ने पूर्वी दिल्ली इलाके में पैसिफिक मॉल के पास आरोपी को ढूंढ निकाला

पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों से मिली सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और पाया कि पीड़ित एक आॅटो-रिक्शा में सवार हुई थी। पुलिस ने कहा कि इंस्पेक्टर मौसम गनी और एसआई उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पूर्वी दिल्ली इलाके में पैसिफिक मॉल के पास आरोपी को ढूंढ निकाला। आरोपी पीड़िता के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि पीड़िता दिल्ली में नए स्थानों को देखने के लिए उसके आटो में सवार हुई थी, पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़की से छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को हरिद्वार ले जाने की योजना बनाई थी। (72 Year Old Man Arrested)

Also Read :

Also Read : Delhi Police Arrests Gangster’s Wife : दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर राहुल जाट की पत्नी को किया गिरफ्तार

Also Read : Vikas Kumar Will Be The New MD Of DMRC : डीएमआरसी के नए एमडी होंगे विकास कुमार, उप राज्यपाल ने दी मंजूरी

Also Read : Delhi Meerut Rapid Rail : रैपिड रेल केhttps://indianewsdelhi.com/delhi/delhi-meerut-rapid-rail/ अंदर बहुत सारी होंगी सुविधाएं, पहली झलक आई सामने

Also Read :  Former Union Minister Sharad Yadav : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगलाhttps://indianewsdelhi.com/delhi/former-union-minister-sharad-yadav/

Also Read : Cricket New Rules 2022 गेंद पर सलाइवा लगाना हुआ बदं, जाने सभी नए नियमhttps://indianewsdelhi.com/sports/cricket-new-rules-2022/

Read More : Who Should Not Wear Pearl: इन लोगों को नहीं करना चाहिए मोती धारण हो सकता है नुक्सान

Read More : 10 Best Ways To Quit Smoking धूम्रपान छोड़ने के 10 बेहतरीन तरीके

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Amit Gupta

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago