होम / BJP Manifesto 2024: BJP के संकल्प पत्र पर आतिशी का पलटवार, नौकरियों को लेकर लगाया आरोप!

BJP Manifesto 2024: BJP के संकल्प पत्र पर आतिशी का पलटवार, नौकरियों को लेकर लगाया आरोप!

• LAST UPDATED : April 14, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), BJP Manifesto 2024: देश के युवाओं के रोजगार की स्थिति और अन्य सामाजिक मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने PM नरेंद्र मोदी के द्वारा संकल्प पत्र को नाकारा। उनके अनुसार, बीजेपी के संकल्प पत्र में दी गई जुमलों के खिलाफ उन्होंने कड़ा रुख अपनाया है।हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को बीजेपी का संकल्प पत्र पेश हुआ था। आतिशी के मुताबिक पहले के 10 साल से जो वादे बीजेपी ने लिए थे वह अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना सांधते हुए कहा कि उसका कच्चा चिट्ठा सामने आ गया हैं। उनके हिसाब से बीजेपी अब तक देख को नौकरी का आकड़ा देने मई सफल नहीं हुए हैं और 10 साल के अंदर उन्होंने 20 करोड़ तो क्या 2 करोड़ नौकरियां भी नहीं दी होंगी।

BJP Manifesto 2024: आतिशी का क्या है कहना?

आतिशी ने संकल्प पत्र के मुख्य बिंदुओं पर ध्यान दिया और उनकी आपत्ति व्यक्त की। उनके अनुसार, युवाओं की बेरोजगारी की दरें बढ़ रही हैं, जो राष्ट्र के भविष्य के लिए चिंताजनक है। वह इसे एक बड़े चुनावी मुद्दे के रूप में भी देख रही हैं। आतिशी ने संकल्प पत्र में जुमलों की गलती को भी उजागर किया। उनके अनुसार, किसानों की आय का दोगुना करने का वादा किया गया था, लेकिन इस पर आमल किया नहीं गया। उन्होंने किसान आंदोलन में हुई ७५० किसानों की मौत को शहीदी बताते हुए बीजेपी को दोष दिया| साथ ही साथ व्यापक स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ को एक जुमला बताया, जिसके कुछ लाभ दिखाई गए हैं, लेकिन इसमें भी कई चुनौतियाँ हैं। साथ ही साथ आतिशी ने इस बयान में दिल्ली की सरकारी स्कूलों के घटते हुए आंकड़ों पर भी ध्यान दिया। यहदिल्ली के सरकारी स्कूलों की संख्या 11 लाख से 10 लाख हो गयी हैं।

वह इसे देश के शिक्षा संस्थानों के भविष्य के लिए चिंताजनक मानते हैं। आतिशी की आपत्ति के साथ-साथ, उन्होंने राष्ट्रपति शासन की संभावना पर भी सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार, ऐसा करना गैर कानूनी और लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ होगा। इस बात से स्पष्ट है कि आतिशी ने बीजेपी के संकल्प पत्र को गंभीरता से लिया है और उसके अनुसार उसके कुछ मुद्दे संवेदनशील विमर्श की आवश्यकता है।

Read More: 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox