होम / Chhath Puja 2022 Day 3: छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्य को अर्घ्य देने का समय और विधि

Chhath Puja 2022 Day 3: छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्य को अर्घ्य देने का समय और विधि

• LAST UPDATED : October 30, 2022

Chhath Puja 2022 Day 3: आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। 28 अक्टूबर को नहाया-खाय के साथ ही ये चार दिवसीय महापर्व शुरू हो गया था। इसे दूसरे दिन 29 अक्टूबर को खरना था और आज 30 अक्टूबर के दिन छठ महापर्व में शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जिसके बाद व्रत का संकल्प पूरा हो जाएगा। तो आइए जानते हैं आज के दिन का संध्या अर्घ्य का मुहूर्त और किस शहर में किस समय अर्घ्य दिया जाएगा।

संध्या अर्घ्य का महत्व

आज के दिन छठी मइया की पूजा के लिए प्रसाद बनता है और शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। बता दें कि अर्घ्य देने से पहले बांस की टोकरी में छठ पूजा में शामिल सभी पूजा सामग्री, फल और पकवान आदि को अर्घ्य के सूप में सजाया जाता है और इसके बाद अपने परिवार के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

आपके शहर में संध्या अर्घ्य का समय

सूर्यास्त का समय- सायं 5:38 बजे

  • दिल्ली-  सायं 05:38 मिनट पर
  • कोलकाता- सायं 05:00 बजे
  • मुंबई- सायं 06:06 मिनट पर
  • चेन्नई- सायं 06:06 मिनट पर
  • पटना- सायं 05: 10 मिनट पर
  • रांची- सायं 05:12 मिनट पर
  • लखनऊ- सायं 05:25 मिनट पर
  • जयपुर- सायं 05:46 मिनट पर
  • भोपाल- सायं 05:43 मिनट पर
  • रायपुर- सायं 05:29 मिनट पर
  • देहरादून- सायं 05: 32 मिनट पर
  • नोएडा- सायं 05: 37 मिनट पर
  • वाराणसी- सायं 05:19 मिनट पर
ऐसे दें सूर्य देव को अर्घ्य-
  • सभी पूजन सामग्री को बांस के डाले और सूप में रख लें।
  • इसके बाद डाला लेकर नदी, तालाब या किसी घाट पर जाना होता है।
  • अब नदी, तालाब, घाट या किसी जल में उतरकर मन ही मन सूर्य देव और छठी मैया को प्रणाम करें।
  • इसके बाद ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
  • सूर्य को अर्घ्य देते हुए “एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर” मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, ट्वीट कर लिखा…

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox