Daler Mehndi Arrested
Daler Mehndi Arrested: पंजाब इंडस्ट्री के जाने-माने पॉपुलर सिंगर दलेर मेंहदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब की पटियाला कोर्ट ने गायक दलेर मेहंदी को 19 साल पुराने मानव तस्करी के मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई थी। इस मामले को लेकर पटियाला कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई की गई। कोर्ट ने दलेर मेहंदी की 2 साल की सजा को बरकरार रखा है।
गायक दलेर मेहंदी पर लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजनें के आरोप थे। कोर्ट ने सभी आरोपों को सही पाया है और उन्हें 2 साल की जेल हुई है। 19 साल पुराने मानव तस्करी का यह केस साल 2003 का है जहा कोर्ट ने गायक दलेर मेहंदी को दोषी ठहराया है और 2 साल की सजा सुनाई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर मेहंदी लोगों को अपना क्रू मेंबर बताकर अपने साथ विदेश ले जाया करते थे। इसके लिए वो लोगों से पैसे लिया करते थे। साल 1998- 99 के दौरान दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह ने 10 लोगों को अवैध तरीके से विदेश पहुचाया था। साल 2003 में बख्शीश सिंह नाम के एक शख्स ने दलेर मेहंदी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने दलेर पर लोगों से एक करोड़ रुपये एंठने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह ने दलेर पर आरोप लगाया था कि न तो उन्हें काम के लिए विदेश भेजा गया और न ही आरोपियों ने उनके पैसे वापस किए। इसके बाद पंजाब पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की। हालांकि इस मामले की सुनवाई बेहद ही धीमी रही। वहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कई बार ये आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
ये भी पढ़ें: दो साल बिना वीजा के नोएडा में रहे 14 चीनी नागरिक, पुलिस ने डिटेंशन सेंटर भेजा
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…