होम / Delhi 13 Hotspot Area: दिल्ली में दिल्ली में सांसों पर खतरा! AQI 200 पार, ये 6 दिन बेहद खतरनाक

Delhi 13 Hotspot Area: दिल्ली में दिल्ली में सांसों पर खतरा! AQI 200 पार, ये 6 दिन बेहद खतरनाक

• LAST UPDATED : October 12, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi 13 Hotspot Area: दिल्ली की हवा हर गुजरते दिन के साथ खराब होती जा रही है। दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के कारण राजधानी की हवा जहरीली होती जा रही है और कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार पहुंच गया है। दिल्ली में अच्छे, संतोषजनक और मध्यम AQI दिनों की संख्या 2016 में 109 से बढ़कर इस वर्ष 200 हो गई है। प्रदूषण के मामले में दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट सबसे ज्यादा जानलेवा साबित हो रहे हैं। जिसके चलते संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग कार्ययोजना बनाई गई है।

गोपाल राय ने दिए सख्त निर्देश

इसको लेकर दिल्ली सरकार भी चिंतित है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हॉटस्पॉट इलाकों (दिल्ली 13 टॉप प्रदूषित हॉटस्पॉट) में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को दिल्ली सचिवालय में संबंधित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली गई और सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।

दिल्ली के AQI का हाल

12 इलाके ऐसे हैं जहां हवा की गुणवत्ता का स्तर 200 के पार पहुंच गया है। न्यू मोती बाग, बवाना और जहांगीरपुरी में हालात बेहद खराब दर्ज किए गए। बुधवार को रिकॉर्ड AQI मंगलवार की तुलना में 13 सूचकांक अधिक था। राजधानी दिल्ली में गुरुवार से AQI और खराब होने की आशंका है। दिल्ली के लिए अगले 6 दिन बेहद खतरनाक बताए जा रहे हैं। जहांगीरपुरी में AQI 222, दिलशाद गार्डन में 216 और आरके पुरम में 215 दर्ज किया गया। नॉर्थ कैंपस में 213, सोनिया विहार में 204, आनंद विहार में 203 AQI दर्ज किया गया।

पर्यावरण मंत्री ने बनाए ये प्लान

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक हॉटस्पॉट के लिए 13 समन्वय टीमें बनाई गई हैं, जिसमें एमसीडी के डीसी को नोडल प्वाइंट बनाया गया है। सभी हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग डीपीसीसी इंजीनियरों को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, धूल प्रदूषण को कम करने के लिए हॉटस्पॉट्स में 60 एंटी-स्मॉग गन लगाए गए हैं।

दिल्ली में सबसे ज्यादा AQI इन इलाकों का रहा

जहांगीरपुरी-        222 AQI
दिलशाद गार्डन-    216 AQI
आरके पुरम-       215 AQI
आनंद विहार-     203 AQI
नॉर्थ कैंपस-       213 AQI
सोनिया विहार-   204 AQI
नोएडा-            145 AQI
गुरुग्राम-           162 AQI
IIT दिल्ली-        173 AQI
दिल्ली हवाई अड्डे T3- 193 AQI

इसे भी पढ़े:Delhi Factory Fire: दिल्ली के इस इलाके में लगी भीषण आग,…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox