Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi Murder: किसान की चाकू मारकर की हत्या, बचाने आए भाई पर...

India News(इंडिया न्यूज़) Delhi Murder: दिल्ली में फिर से एक दिल देहला देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के सुरहेड़ा गांव में सोमवार दोपहर को एक शख्स ने पड़ोसी किसान सुनील जिसकी उम्र 47 का बताया जा रहा है, उसको  चाकू मारकर हत्या कर दिया गया। बचाव को पहुंचे चचेरे भाई राजपाल जिसकी उम्र 58 है, उस पर भी चाकू से हमला करके  घायल कर दिया गया। दोनों भाइयों को अस्पताल में ले जाया गया जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया।

दर्दनाक मौत

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:45 बजे पुलिस को दो लोगों को चाकू मारकर हत्या करने की जानकारी मिली। पुलिस ने सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले को दर्ज कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनील दोपहर में खेत में काम करके लौट रहा था। घर के किसी पास के दुकान पर बैठकर समोसा खाने लगा, तभी एक शक्स पीछे से आया और उस पर हमला कर दिया।

 पूछताछ में पता चली कुछ मुख्य राज

इस घटना को सुनील के चचेरे भाई राजपाल ने देखा और अपने भाई को बचाने के लिए गया तो उसे भी चाकू से वार कर दिया।  पूछताछ के दौरान विनोद ने बताया कि उसे शक था कि सुनील ने उस पर कुछ जादू टोना किया होगा। यहीं कारण था कि विनोद ने सुनिल पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले अपने खेत में शौच करने को लेकर सुनील और विनोद के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़े:Monsoon Viral Fever: वायरल बुखार की चपेट से खुद को बचाएं, जानिए क्या है इसके लक्षण और बचाव के तरीके

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular