Categories: Uncategorized

Demand For Action Against Kapil Sibal : चांदनी चौक जिला कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित कर की कपिल सिब्बल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Demand For Action Against Kapil Sibal : कांग्रेस की चांदनी चैक जिला इकाई ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। सिब्बल चांदनी चैक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सांसद हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मिर्जा ने प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कपिल सिब्बल की टिप्पणी पर विचार करने के लिए बुधवार को चांदनी चैक जिला कांग्रेस इकाई की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई।


जिला कांग्रेस की बैठक में ध्वनिमत से प्रस्ताव किया गया पारित Demand For Action Against Kapil Sibal

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस मामले में सिब्बल के खिलाफ उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव पेश कर रही है। जिला कांग्रेस की बैठक में ध्वनिमत से यह प्रस्ताव पारित किया गया। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जाने-माने वकील कपिल सिब्बल ने पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। सिब्बल ने कहा कि गांधी परिवार को हट जाना चाहिए और किसी अन्य नेता को पार्टी का नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए।

इस समय अनिश्चितता की स्थिति में है कांग्रेस नेतृत्व

उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व इस समय अनिश्चितता की स्थिति में है। मुझे सब की कांग्रेस चाहिए। जबकि पार्टी के कुछ नेता घर की कांग्रेस चाहते हैं। सिब्बल ने साक्षात्कार में कहा है कि गांधी परिवार को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से अलग होना चाहिए और किसी अन्य को मौका देना चाहिए। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ सिब्बल की इस टिप्पणी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी आलोचना की है। (Demand For Action Against Kapil Sibal)

टैगोर ने सिब्बल पर आरएसएस और भाजपा की भाषा बोलने का लगाया आरोप

लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने सिब्बल पर आरएसएस और भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के कट्टर वफादार टैगोर ने मंगलवार को कहा था कि आरएसएस और भाजपा चाहते हैं कि पार्टी को खत्म करने और भारत के विचार को नष्ट करने के लिए कांग्रेस में नेतृत्व की स्थिति से गांधी परिवार के सदस्य बाहर हो जाएं। (Demand For Action Against Kapil Sibal)

टैगोर ने सिब्बल की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, आरएसएस और भाजपा क्यों चाहते हैं कि नेहरू-गांधी नेतृत्व से अलग हों? क्योंकि गांधी परिवार के नेतृत्व के बिना कांग्रेस, जनता पार्टी बन जाएगी। इस तरह से कांग्रेस को खत्म करना आसान होगा और फिर से आइडिया आॅफ इंडिया (भारत के विचार) को खत्म करना आसान होगा। कपिल सिब्बल यह जानते हैं, लेकिन वह आरएसएस-भाजपा की भाषा क्यों बोल रहे हैं? (Demand For Action Against Kapil Sibal)

Also Read :  Former Union Minister Sharad Yadav : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगलाhttps://indianewsdelhi.com/delhi/former-union-minister-sharad-yadav/

Also Read : Cricket New Rules 2022 गेंद पर सलाइवा लगाना हुआ बदं, जाने सभी नए नियमhttps://indianewsdelhi.com/sports/cricket-new-rules-2022/

Read More : Who Should Not Wear Pearl: इन लोगों को नहीं करना चाहिए मोती धारण हो सकता है नुक्सान

Read More : 10 Best Ways To Quit Smoking धूम्रपान छोड़ने के 10 बेहतरीन तरीके

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Amit Gupta

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago