Categories: Uncategorized

Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी आज, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और पारण समय

Dev Uthani Ekadashi 2022: आज यानी 4 नवंबर के दिन देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है। कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी का उपवास रखा जाता है। ये तिथि श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की लंबी निद्रा से जाग जाते हैं। यही वजह है कि इस एकादशी को देवोत्थान या देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए आपको बताते हैं कि देव उठनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय।

देवउठनी एकादशी की तिथि-

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 03 नवंबर के दिन सायं 07:30 मिनट पर शुरू होगी और 04 नवंबर के दिन सायं 06: 08 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर देवउठनी एकादशी व्रत 4 नवबंर यानी आज रखा जाएगा।

पूजा मुहूर्त-

4 नवंबर को प्रात: 06: 35 मिनट से लेकर प्रातः10: 42 मिनट के मध्य तक, लाभ-उन्नति का मुहूर्त- 04 नवंबर को प्रातः 07:57 मिनट से प्रातः 09:20 मिनट तक, अमृत-सर्वोत्तम का मुहूर्त- 04 नवंबर को प्रातः 09:20 मिनट से प्रातः10: 42 मिनट तक।

देवउठनी एकादशी पारण का समय
व्रत पारण तिथि: 05 नवंबर, शनिवार
पारण समय: प्रातः 06:36 मिनट से लेकर प्रातः 08:47 मिनट के मध्य तक
द्वादशी तिथि समाप्ति: सायं 05:06 मिनट पर

पूजा विधि-

इस दिन ब्रह्म मुहू्र्त में स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद भगवान विष्णु जी की पूजा करके व्रत का संकल्प लिया जाता है। इसके बाद श्री हरी विष्णु की प्रतिमा के आगे उनके जागने का आह्वान करें। शाम को  पूजा स्थल पर घी के 11 दीये देवी-देवताओं के समक्ष जला कर रखें। हो सके तो  गन्ने का मंडप बनाकर बीच में विष्णु जी की मूर्ति रखें। अब भगवान हरि को गन्ना, सिंघाड़ा, लड्डू, जैसे मौसमी फल चढ़ाएं। एकादशी की रात में एक घी का दीपक जलाएं। इसके अगले दिन हरि वासर समाप्त होने के बाद ही व्रत खोलें।

ये भी पढ़ें: ऐसे करें देवउठनी एकादशी व्रत, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago