India News(इंडिया न्यूज़) : Karwa chauth 2023: इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर को है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु कि कामना के लिए उपवास रखती है और पति अपनी पत्नी को कुछ उपहार देते हैं। लेकिन शास्त्रों के मुताबिक कुछ चीजें करवा चौथ पर पत्नी को तौहफे में नहीं देनी चाहिए।
इस दिन विवाहित औरतें सूर्योदय से सूर्यास्त तक पति की दीर्धायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद के दर्शन कर पति के हाथों से जल पीती हैं। इसके अलावा पति अपनी पत्नी को प्यार भरा तौहफा देते हैं। ऐसे में अगर आप भी पत्नी के लिए इस बार कुछ खरीदने का सोच रहें तो इस पावन दिन पर कुछ चीजें गिफ्ट में न दें।
शुभ काम और पूजा पाठ में काला रंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसलिए पत्नी को काले रंग से जुड़ी कोई भी चीज जैसे ड्रेस या साड़ी उपहरा में न दें। क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।
करवा चौथ के इस त्यौहार में लाल, पीला और हरा रंग बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सफेद रंग की चीजों का इस्तेमाल करने से बचें और न ही पत्नी को सफेद रंग की कोई वस्तु उपहार के तौर पर दें।
इस दिन 16 श्रृंगार का विशेष महत्व है। पति अगर अपनी पत्नी को गिफ्ट देना चाहते हैं तो उन्हें श्रृंगार की सामग्री उपहार में दे सकते हैं। इसे बहुत शुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
also read : पहली बार ‘स्पेशल ट्रेन’ के रूप में चलेगी वंदे भारत: इस मौके पर दिल्ली से पटना तक होगा संचालन
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…