Categories: Uncategorized

पूर्व एएसआई अधिकारी का दावा : सन टावर है कुतुब मीनार, राजा विक्रमादित्य ने कराया था निर्माण

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : आर्किलॉजिकल सर्वे आॅफ इंडिया (एएसआई) के एक पूर्व अधिकारी ने कुतुब मीनार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण पांचवीं शताब्दी में राजा विक्रमादित्य ने कराया था, ताकि सूरज की बदलती दिशा को देखा जा सकें। उन्होंने अपने दावे के पक्ष में मजबूत सबूत भी पेश करने की बात कही है। उन्होंने यह दावा ऐसे समय पर किया है जब ज्ञानवापी मस्जिद से लेकर मथुरा के ईदगाह, दिल्ली के जामा मस्जिद तक के पहले मंदिर होने की बात कही जा रही है और अलग-अलग अदालतों में इसे लेकर याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं।

सूर्य की दिशा का अध्ययन के लिए कराया गया था इसका निर्माण

एएसआई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक धर्मवीर शर्मा का दावा है कि कुतुब मीनार का निर्माण कुतब अल-दीन ऐबक ने नहीं बल्कि राजा विक्रमादित्य ने कराया था। उन्होंने सूर्य की दिशा के अध्ययन के लिए इसका निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि यह कुतुब मीनार नहीं है, बल्कि सन टावर (वेधशाला टावर) है। इसका निर्माण 5वीं शताब्दी में राजा विक्रमादित्य ने कराया था। मेरे पास इसके कई सबूत है। उन्होंने एएसआई की ओर से कुतुब मीनार का कई बार सर्वे किया है।

कुतुब मीनार में 25 इंच का है झुकाव

उन्होंने आगे कहा कि कुतुब मीनार में 25 इंच का झुकाव है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे सूर्य के अध्ययन के लिए बनाया गया था। 21 जून को कम से कम आधे घंटे के लिए वहां छाया नहीं रहती है। यह विज्ञान और पुरातात्विक तथ्य है। उन्होंने कहा कि कुतुब मीनार एक अलग ढांचा है और इसका पास के मस्जिद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुतुब मीनार का दरवाजा उत्तर दिशा में है, जोकि रात में ध्रुव तारे को देखने के लिए बनाया गया है।

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago