Categories: Uncategorized

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज का व्रत आज, जानें इस दिन क्यों लगाई जाती है मेहंदी

Hartalika Teej 2022: विवाहित महिलाओं के लिए हरतालिका तीज के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है। इस बार हरतालिका तीज 30 अगस्त के दिन यानी आज मनाई जा रही है। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने की कामना करती हैं और पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास भी रखती हैं। इसके अलावा कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर पाने की कामना करते हुए हरतालिका तीज का व्रत और पूजा पाठ करती हैं। इस दिन पर के श्रृंगार के सामान में मेहंदी का बहुत महत्व होता है। हरतालिका तीज पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। तो आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाने के पीछे की क्या खास वजह है, सुहागिनों में मेहंदी का क्या महत्व है।

मेहंदी लगाने का कारण

मेहंदी को सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए हरतालिका तीज के दिन हर महिला को हाथों में मेहंदी लगानी ही चाहिए। इस दिन मेहंदी लगाने की एक खास वजह भी है। ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को मन ही मन अपना पति मान लिया और उनसे विवाह करने के लिए मां पार्वती ने व्रत रखा।

महिलाएं क्यों लगाती हैं मेहंदी

अपने हाथों में मेहंदी को लगाकर माता पार्वती ने भोलेनाथ को मनाने के लिए कड़ी तपस्या की थी। भगवान शिव माता पार्वती के हथेली पर मेहंदी का लाल रंग देखकर बहुत प्रसन्न हुए। उन्हें माता के हाथों लगी मेहंदी बहुत प्रिय थी। इसके बाद भोलेनाथ ने माता से विवाह करना स्वीकार करा और माता पार्वती जी की मनोकामना भी पूर्ण हो गई।

बढ़ाता है सुहाग की आयु

मेहंदी लगाने की एक और खास वजह भी है। मेहंदी को सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जितना मेहंदी का रंग चढ़ता है, पति की आयु उतनी ही लंबी होती है। इसलिए मेहंदी लगाने के बाद महिलाएं कोशिश करती हैं कि उनकी मेहंदी का रंग खूब चढ़े।

इससे जुड़े फायदे
  • मेहंदी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होती है।
  • ये बेहद ठंडी होती है। इसे सिर, हथेली व तलवों पर लगाने से ठंडक महसूस होती है।
  • गर्मी के समय में व्रत के दौरान महिलाओं को ठंडक महसूस हो इसलिए मेहंदी लगाई जाती है।
  • मेहंदी लगाने से दिमाग शांत रहता है और चिड़चिड़ापन भी दूर होता है।

ये भी पढ़ें: सफदरजंग में गर्भवतियों के लिए सुविधा, महिला गेट पर होगी भर्ती, जल्द बनेगा काउंटर

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago