Friday, July 5, 2024
HomeDelhiLalu Yadav Health News: इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, शरीर...

Lalu Yadav Health News:

नई दिल्ली: लालू यादव को एम्स में भर्ती कराया गया। उनकी हालत काफी नाजुक है। अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी है। इससे पहले उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, एयर एंबुलेंस द्वारा उन्हें बुधवार रात दिल्ली लाया गया। लालू यादव दो दिन पहले अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके शरीर में तीन जगह फैक्चर आया है। वह पहले से ही कई बीमारियों का सामना कर कर रहे थे। इसी कारण उनकी हालत और खराब हो गई।

तीन जगह हुआ फैक्चर

उनके बेटे तेजस्वी यादव ने लालू यादव के एम्स पहुंचने के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, उनके शरीर में तीन जगह पर फैक्चर आया है, इससे उनके शरीर में पूरी तरह से मूवमेंट बंद हो चुका है। तेजस्वी ने बताया, उनका पूरा चेकअप एम्स में किया जाएगा। चेकअप के बाद डॉक्टरों की टीम आगे के इलाज के बारे में फैसला लेगी।

फेफड़ों में भरा पानी

उनके परिवार के सूत्रों के अनुसार, लालू यादव के फेफड़ों में पानी भर चुका है। जिससे परेशानी और बढ़ रही है। इसके अलावा उनका क्रेटनिन भी चार से छह पहुंच गया है। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की भी बात हो रही है। तेजस्वी यादव ने कहा, राजद प्रमुख की तबीयत ठीक होते ही उन्हें डॉक्टरों से बात करके सिंगापुर ले जाया जाएगा।

राबड़ी देवी की अपील

लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने भावुक होकर लोगों से अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग परेशान न हों, चिंता करने की कोई बात नहीं है। राजद अध्यक्ष ठीक हो रहे हैं। आप सभी दुआ कीजिए कि वे जल्द ही ठीक होकर हमारे बीच हों।

ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर सात साल किया युवती के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी के बहनोई ने भी किया शोषण

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular