Categories: Uncategorized

जानें परशुराम जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

इंडिया न्यूज़ , नई दिल्ली : 

जानें परशुराम जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि : धरती पर अन्याय और पाप के विनाश के लिए जन्में भगवान परशुराम की जयंती बहुत ही शुभ मानी जाती है। बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर वर्ष परशुराम जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अपना 6वां अवतार लिया था।

इसी वजह से इस दिन अक्षय तृतीया के साथ परशुराम जयंती भी सेलिब्रेट की जाती है। परशुराम का जन्म भले ही ब्राह्मण कुल में हुआ हो लेकिन उनके गुण क्षत्रियों की तरह थे। ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पांच पुत्रों में से चौथे पुत्र परशुराम थे। परशुराम भोलेनाथ के भक्त थे।

परशुराम जयंती का शुभ मुहूर्त

परशुराम जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

इस साल परशुराम जयंती 3 मई को मनाई जा रही है। इस दिन का शुभ मुहूर्त 3 मई मंगलवार की सुबह 5 बजकर 19 मिनट से आरंभ होगा और 4 मई की सुबह 07 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस दिन रोहिणी नक्षत्र भी भी है साथ ही मातंग नाम का शुभ योग भी बन रहा है। ऐसे में इस बार ये तिथि बेहद शुभ मानी जा रही है।

परशुराम जयंती की पूजा-विधि

भगवान परशुराम की जयंती पर विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान परशुराम जी को बहुत ही क्रोध करने वाला माना जाता है लेकिन विधि-विधान से पूजा करने से वह अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और उनके जीवन के सारे कष्टों को दूर कर देते हैं। भगवान शिव का एकमात्र शिष्य परशुराम जी को ही माना जाता है। साथ ही वह आपने गुरु की भाति ही आपने भक्तों पर जल्द प्रसन्न होने वाले भी माने जाते हैं।

परशुराम जयंती की पूजा की विधि

परशुराम जयंती पर शुभ मुहूर्त से पहले उठकर स्नान करके स्वच्छ हो जाएं। आप नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद आपको व्रत का संकल्प लेना चाहिए। पूजा स्थान पर या किसी साफ स्थान पर साफ कपडा बिछाकर भगवान परशुराम की प्रतिमा को स्थापित करें।

अब आप दीपक जलाएं और धूप या अगरबत्ती भी जलाएं। अब आपको पंचोपचार की पूजा करना चाहिए। इसमें आप फूल, चावल, रोली, मोली आदि रखे। अब आप भगवान परशुराम जी को मिठाई का भोग लगाएं। अब आरती करे और आरती के बाद प्रसाद लोगों में बांटना चाहिए। इस दिन सिर्फ फलाहार का ही करना चाहिए।

इस वजह से परशुराम नाम पड़ा

परशुराम जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म धरती पर हो रहे अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने के लिए हुआ था। उन्हें सात चिरंजीवी पुरुषों में से एक माना जाता है। परशुराम का जन्म के वक्त राम नाम रखा गया था। वे भगवान शिव की कठोर साधना करते थे। जिसके बाद भगवान भोले ने प्रसन्न होकर उन्हें कई अस्त्र-शस्त्र प्रदान किए थे। परशु भी उनमें से एक था जो मुख्य हथियार था। परशु धारण करने के कारण नाम परशुराम पड़ा।

माता का इस वजह से किया वध

मान्यता अनुसार एक बार परशुराम जी की माता रेणुका से कोई अपराध हो गया था। इस पर ऋषि जमदग्नि क्रोधित हो गए और उन्होंने अपने सभी पुत्रों को मां का वध करने का आदेश दे दिया। इस पर परशुराम के सभी भाईयों ने वध करने से मना कर दिया लेकिन परशुराम जी ने पिता आज्ञा का पालन करते हुए माता रेणुका का वध कर दिया। इससे प्रसन्न होकर ऋषि जमदग्नि ने परशुराम जी को तीन वर मांगने को कहा था।

ये भी पढ़े : गर्मी से मिल सकती थोड़ी राहत, दिल्ली में बारिश की संभावना

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mohit Saini

??????? ?? ????? ???? ?? ??????? ??????.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago