Categories: Uncategorized

Sawan Vrat 2022: 14 जुलाई से सावन मास का हो रहा प्रारंभ, इस साल बन रहे सात विशिष्ट योग

Sawan Vrat 2022:

सावन का महीना भगवान शिव की सेवा करने के लिए सबसे सर्वोच्च महीनों में से एक माना जाता है। इस साल सावन का महीना 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है और 12 अगस्त तक शिव भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इस बीच चार सोमवार पड़ रहे है जहां आप भगवान शिव को प्रसन्न कर पाएगें। सावन महीने में सोमवार का व्रत रखना एक विशेष महत्व को दर्शाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल सावन के हर सोमवार पर सात विशिष्ट योग बन रहें है। आइए जानते हैं ये शुभ योग कब-कब बनेंगे।

सावन में सात शुभ योग

ज्योतिषविदों का कहना है कि इस साल सावन में तीन बार रवि योग बन रहा है और बाकी चार योग अलग-अलग दिन पर बन रहे हैं। पहला सावन सोमवार 18 जुलाई को है और इस दिन शोभन और रवि योग बनेगा। सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को पड़ रहा है और इस दिन प्रदोष व्रत के साथ सर्वार्थ सिद्धि का योग बनेगा। सावन का तीसरा सोमवार 01 अगस्त को है और इस दिन प्रजापति और रवि योग बन रहा है। वहीं, 08 अगस्त यानी कि चौथे सोमवार के दिन पुत्रदा एकादशी है। सावन मास में ये सभी शुभ मुहूर्त भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही शुभ हैं।

भूलकर भी न करें इन चीजों का उपयोग

शास्त्रानुसार सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन, अक्षत, शमीपत्र आदि अनेक शुभ वस्तुएं चढ़ाने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। वहीं कुछ चीजें भगवान शिव की पूजा में वर्जित मानी जाती है। जिनका उपयोग शिव आराधना के दौरान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव की पूजा में तुलसी, हल्दी और सिंदूर का उपयोग कभी नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बारिश में इन चीजों को छूने से हो सकता है इन्फेक्शन, जरूर धोएं हाथ

Gargi Santosh

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago