Tuesday, July 9, 2024
HomeUncategorizedSurya Grahan 2022: दिवाली के अगले दिन होगा साल का आखिरी सूर्य...

Surya Grahan 2022:

Surya Grahan 2022: इस बार दिवाली के अगले दिन ही सूर्य ग्रहण पड़ेगा। इस साल का आखरी सूर्य ग्रहण जो पड़ रहा है, वह 25 अक्टूबर को होगा। वहीं देव दिवाली इस साल 8 नवंबर को है और उस दिन चन्द्र ग्रहण लग रहा है। इस साल यह गजब का संयोग बन रहा है।

दिवाली और देव दिवाली 

बता दे कि हिन्दी पंचांग के अनुसार, दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। जबकि देव दिवाली हर साल दिवाली के 15 दिन बाद यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है। देव दिवाली को देवी-देवताओं के प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाता है। भारत में दिवाली और देव दिवाली का पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है।

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण 

आपको बता दे कि ज्योतिष गणना के मुताबिक, साल 2022 का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को होगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दोपहर बाद 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण 04 घंटे 3 मिनट तक रहेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण करीब शाम 4 बजे से दिखाई देगा। भारत में देव दीपावली को चंद्र ग्रहण भी दिखाई देगा। देव दिवाली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 01बजकर 32 मिनट से शाम 07 बजकर 27 मिनट तक लगेगा।

इस तरह देखा जाये तो इस साल दोनों दिवाली ग्रहण की छाया में मनाई जायेगी। यह एक प्रकार का गजब का संयोग बन रहा है। चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले लगता जबकि सूर्य ग्रहण 12 घंटे पहले लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोगों को सूतक काल के नियमों का पालन करना चाहिए।

 

ये भी पढ़े: सुन्दर स्‍किन के लिए सनफ्लावर ऑयल है वरदान, ऐसे करें प्रयोग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular