Friday, July 5, 2024
HomeUncategorizedइंडिया का दूसरा वॉर्म अप मैच भी रद्द ; अब सीधे वर्ल्ड...

India News (इंडिया न्यूज़) : world cup 2023 में भारतीय टीम की तैयारियों को तगड़ा झटका लगा है। बता दें, केरल के तिरुवनंतपुरम में होने वाला टीम इंडिया का दूसरा वॉर्म अप मैच भी बारिश के कारण धूल गया है। इससे पहले गुवाहाटी में भी टीम इंडिया का वॉर्म अप मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को परखने का ये आखिरी मौका था। हालांकि, अब भारतीय टीम सीधे 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपने सफर का आगाज करेगी। मालूम हो, ये मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

world cup 2023 में भारतीय टीम का मुकाबला

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। विश्व कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को होगा। इसके बाद वो 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। फिर टीम इंडिया का तीसरा मैच 15 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा। इसके बाद 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया। वहीं, 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड, 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड, 2 नवंबर को मुंबई में क्वालीफायर टीम, 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका और 11 नवंबर को बेंगलुरु में क्वालीफायर टीम से होगा।

world cup 2023 के लिए स्क्वाड

रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर, रवींद जडेजा, कुलदीप यादव, आर अश्विन, सिराज, बुमराह, शमी।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, सिराज, शमी और बुमराह।

also read ; दिल्ली में TMC का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, लगाया बड़ा आरोप

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular