Friday, July 5, 2024
HomeUncategorizedगोडसे वादियों की सोच बस यही तक…’ इंडिया बनाम भारत विवाद पर...

India News (इंडिया न्यूज) : G20 निमंत्रण पर President Of India की जगह President Of Bharat लिखा गया है। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की बीच घमासान छिड़ गया है। अब इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता अलका लम्बा भी भी कूद गई हैं। अलका ने कहा है कि भजपा पर निशाना साध्ये हुए कहा है कि गोडसे वादियों की सोच बस यही तक आकर अटक गई। जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया। ‘

ट्वीट कर साधा निशाना

बता दें, दिल्ली कांग्रेस यूनिट की नेता अलका लांबा ने अपने ट्वीट में लिखा, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नारा दिया जाता रहा “जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो”। जिसकी जितनी समझ उसने उतना ही समझा। “President of Bharat”, “Prime Minister of Bharat” “Govt of Bharat”, सही समझ होती तो आज भी हमारा मणिपुर जातिऐ हिंसा की आग में ना जल रहा होता, हरियाणा धार्मिक आग में जलने से बच जाता। गोडसे वादियों की सोच बस यही तक आकर अटक गई. जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया।”

सीएम केजरीवाल ने भी साधा निशाना

बात दें, इस पुरे विवाद में सीएम केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा है कि कोई देश का नाम कैसे बदल सकता है? दिल्ली सीएम ने यह भी पूछा है कि गठबंधन का नाम भारत होगा, तो क्या भारत का नाम बदल देंगे ?आगे दिल्ली सीएम ने कहा है कि देश तो 140 करोड़ लोगों का है किसी एक पार्टी का देश थोड़ी है। कल मान लो इस एलाइंस ने अपना नाम बदलकर भारत रख लिया तो क्या ये भारत नाम को भी बदल देंगे, फिर क्या भारत का नाम बीजेपी रखेंगे ये क्या मजाक है, देश है भाई देश, इतने हजारों साल पुराना देश है। इतनी पुरानी संस्कृति है। बीजेपी को ये लग रहा है कि ये नाम रखने से इनके चार वोट कम हो जाएंगे। वोट कम हो जाएंगे इसलिए भारत का नाम बदल दो, ये तो देश के साथ गद्दारी है।

also read ; INDIA एलाइंस ने अपना नाम भारत रख लिया तो क्या देश का नाम बदलकर बीजेपी रखेंगे ; सीएम केजरीवाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular