Tuesday, July 9, 2024
HomeUncategorizedVastu Tips For House: घर की कलह से अगर आप परेशान है...

India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips For House, दिल्ली: आज के समय में हर कोई वास्तु शास्त्र पर भरोसा रखता है। वास्तु के अनुसार लोग अपने घरों को सजाते हैं। आपको बता दे वास्तु शास्त्र में एक ऐसी ऊर्जा होती जो सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित होती है। वास्तु के अनुसार घर में सही दिशा में रखी चीजों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। अगर घर में दोष या कलह रहती है तो इन्हें दूर करने के लिए ये वास्तु टिप्स अपनाएं।

कलह दूर करने के ये वास्तु टिप्स
  • अगर आपके घर में अक्सर कलह होते हैं तो अपने घर में भगवान बुद्ध की मूर्ति जरूर रखें। बुद्ध शांति और सद्भाव का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • घर में अगर टूटा कांच रखा है तो उसे बाहर कर दें। ऐसा कहा जाता है कि दर्पण या शीशे जिंदगी को बदल सकते हैं। अपने घर में ज्यादा से ज्यादा शीशे लगाने चाहिए। इससे घर तो सुंदर दिखता ही है, सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक हर तरह की नकारात्मकता ऊर्जा को दूर करता है। आप अपने कमरे के एक कोने में सेंधा नमक का एक टुकड़ा रख सकते हैं। इससे घर में होने वाले कलह से मुक्ति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • घर में होने वाले लड़ाई-झगड़ों से परेशान हैं तो अपनी खिड़की में क्रिस्टल की विंड चाइम लगांए। इससे आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी और विंड चाइम की आवाज मन भी शांत रहेगा। बेडरूम की खिड़की में विंडचाइम लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

 

ये भी पढ़े: लोधी रोड की कुछ दुकानों में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुचीं

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular