Friday, July 5, 2024
HomeUncategorizedViral: कपल ने खाया बर्गर, बिल देख लगा झटका

Viral: कपल ने खाया बर्गर, बिल देख लगा झटका

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Viral: हर जगह की अपनी-अपनी खासियत होती है। कुछ जगह खाने के लिए फेमस होता है तो कुछ घुमने के लिए होता है। आज हम अफको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसको सुन आप भी दंग रह जाएंगे। आइए जानते है क्या है पूरी घटना।

क्या होगी 2 बर्गर की कीमत

दो बर्गर की कीमत कितनी हो सकती है? 500 रुपये या किसी स्थिति में 1000 रुपये तक, लेकिन अगर कोई आपको दो हैमबर्गर के बदले 8000 रुपये का बिल थमा दे तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ एक कपल के साथ। वो थोड़ा सा खाने गए थे लेकिन उन्हें जो बिल दिया गया, उतने में तो वो पूरा खाना खा सकते थे।

ये भी पढ़े: Delhi University: नवरात्र में लड़कियां होंगी दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अघ्यक्ष!

दो बर्गर की कीमत 8000 रुपये!

ऑस्ट्रेलिया से एक कपल धरती का स्वर्ग माने जाने वाले स्विटजरलैंड पहुंचा था। वो बर्नीज़ आल्प्स के ग्रिंडेलवाल्ड गांव में रह रहे थे। उन्हें स्विट्जरलैंड के महंगे होने का तो पता था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि खाने के लिए भी उनकी जेब खाली हो जाएगी। स्विट्जरलैंड के एक रेस्टोरेंट में कपल के साथ अलग ही तरह से ठगी की गई। उन्होंने यहां अपने लिए दो बर्गर, फ्राइज और एक सोडा ऑर्डर किया था। जब उन्हें इसका बिल मिला तो पर्यटक हैरान रह गए। उनसे इस छोटे से ऑर्डर के लिए 100 डॉलर यानी 8,345 रुपये वसूले गए।

खाते वक्त निकल आते हैं आंसू

कपल ट्रैवल ब्लॉगर हैं और उन्होंने बताया कि अगर उन्हें ऑस्ट्रेलिया में बर्गर के लिए इतने पैसे देने पड़ते तो वे इसे कभी नहीं खाते। हालांकि, स्विट्जरलैंड में ऐसा ही होता है, यहां खूबसूरती तो है लेकिन खाना-पीना महंगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि यहां कीमतें आसमान छू रही हैं, जिस पर दूसरे लोगों ने भी सहमति जताई।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal: तिहाड़ में इस तरह काट रहे केजरीवाल अपना टाइम!

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular