Monday, July 8, 2024
HomeViralViral: MS Dhoni के हुक्का पीने वाले वीडियो ने मचाया तहलका, फैंस...

Viral: MS Dhoni के हुक्का पीने वाले वीडियो ने मचाया तहलका, फैंस के उड़े होश

India News(इंडिया न्यूज़), Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी रिटायरमेंट के इतने साल बाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इसका कारण यह है कि आज भी प्रशंसक माही को पूरी तरह से फॉलो करते हैं और यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि धोनी क्या कर रहे हैं और क्या नहीं। इस समय सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सनसनी मचा दी है। दरअसल, उस वीडियो में धोनी के मुंह से धुआं निकलता दिख रहा है। क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं।

पार्टी में एमएस धोनी ने पीया हुक्का (Viral)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में धोनी एक पार्टी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने काले रंग का सूट पहना हुआ है। माही के लंबे बाल भी उन पर खूब जंच रहे थे। वीडियो में धोनी कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बात कर रहे हैं। उनके हाथ में हुक्का पाइप भी नजर आ रहा है। वीडियो में धोनी को हुक्का पीते और मुंह से धुआं छोड़ते हुए भी देखा गया। उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कुछ फैन्स माही के वीडियो को देखकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। तो कुछ उनके बचाव में भी आ गए हैं। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान जॉर्ज बेली ने भी खुलासा किया था कि धोनी युवा खिलाड़ियों के साथ संबंध बेहतर करने के लिए कभी-कभी हुक्का पीते हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular