Saturday, June 29, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: गर्मी का रेड अलर्ट! अगले 4 दिन होंगे और...

Delhi Weather Update: गर्मी का रेड अलर्ट! अगले 4 दिन होंगे और भारी, जानिए IMD का क्या है कहना

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: IMD ने अगले चार दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही, हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। महीने के आखिरी दिन 31 मई को हल्की बारिश की भी सम्भावना है।

Delhi Weather Update: रविवार रहा सबसे गर्म दिन

इस समय राष्ट्रीय राजधानी अत्यधिक गर्मी का सामना कर रही है। रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जब कई इलाकों में तेज धूप और लू ने लोगों को परेशान किया। मुंगेशपुर में सबसे अधिक तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए गर्मी और भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। महीने के आखिरी दिन 31 मई को हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है।

घर से बहार निकलना हुआ भारी

रविवार को दिल्ली में सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नौ से दस बजे के बीच धूप तेज हो गई और 11 बजे के बाद घर से बाहर निकलना चुनौती बन गया। हवा की गति भी 20 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही।

इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा, 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 20 मई को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 66 से 21 प्रतिशत के बीच रहा।

Delhi Weather Update: यहां रही सबसे ज्यादा गर्मी

दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ इलाकों ने सबसे अधिक गर्मी का सामना किया, जहां दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक दर्ज किया गया। नरेला में भी अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष, 15 मई 2022 को, मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

बदल सकता है मौसम

स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, भीषण गर्मी की वजह हवा की दिशा में बदलाव है। अब दिल्ली में हवा पाकिस्तान और राजस्थान के थार मरुस्थल की ओर से आ रही है, जो काफी हद तक सूखी और गर्म है। इससे पहले हवा की दिशा पूर्वी होने के कारण नमी की मात्रा बढ़ी हुई थी, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, अब उमस से राहत मिली है, लेकिन सूखी हवा की तपिश ने परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने 31 मई को दिल्ली में मौसम बदलने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। पहली जून से तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद जताई गई है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular