Friday, July 5, 2024
HomeWeatherदिल्ली में सुबह-शाम होने लगा ठंडक का अहसास, जानें कब से पड़ेगी...

india News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली में मौसम अब यू-टर्न लेने लगा है। यहां लोगों को सुबह शाम ठंडक का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप व उमस अभी भी सता रही है। सुबह-शाम के समय मौसम बदलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंच गया है।

दिल्ली से मानसून की विदाई

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रिज में न्यूनतम तापमान सबसे कम 19.7 डिग्री सेल्सियस और जाफरपुर में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD की माने तो अक्टूबर के मध्य से अधिकतम तापमान भी कम होने लगेगा। कम से कम एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है और ना ही बारिश होगी।

पांच अक्तूबर के बाद तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, पांच अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री तक बना रहेगा उसके बाद उसमें और कमी आने लगेगी। वहीं, अधिकतम तापमान अभी 35-36 डिग्री के बीच दर्ज होगा। जबकि अक्तूबर के मध्य से इसमें भी कमी आने लगेगी। विभाग की माने तो अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक हल्की ठंड दस्तक दे देगी।

also read ; महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर ; जानिए नए रेट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular