Friday, July 5, 2024
HomeDelhiदिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, मूसलाधार बारिश से हुई...

India News (इंडिया न्यूज़) ; दिल्ली -एनसीआर में आज बुधवार की शुरुआत मूसलाधार बारिश से हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। यहाँ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिला है। वहीँ आज के मौसम पर IMD का अनुमान है कि अगले 2 घंटे तक दिल्ली, नोएडा और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश होगी। बड़ी मुश्किल से दिल्ली में अभी बाढ़ का पानी उतरा ही था कि एक बार फिर से जलजमाव का खतरा बढ़ गया है।

IMD ने जारी किया था अलर्ट

बता दें, बीते मंगलवार को मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक राजधानी दिल्ली में अच्छी बारिश होने की सम्भावना जताई थी। जिससे IMD ने कहा था कि गर्मी से तड़प रहे लोगों को राहत मिलेगी। वहीँ राजधानी दिल्ली में आज के तापमान के बारे में बात करे तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना

बता दें, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। रेल यातायात के लिए पुरानी दिल्ली का ‘ओल्ड रेलवे ब्रिज’ भी बंद कर दिया गया है। सोमवार सुबह यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से एक मीटर से ज्यादा ऊपर रहा। अधिकारियों ने जिसके चलते लोहे के पुल पर ट्रेन का आवागमन रोक दिया गया है।

also read ; राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular