Friday, July 5, 2024
HomeWeatherदिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली अंगड़ाई, दिनभर चलती रही तेज हवाएं,...

दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली अंगड़ाई, दिनभर चलती रही तेज हवाएं, कुछ जगह ओले भी पड़े

India News (इंडिया न्यूज़),Delhi NCR Weather: शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। शाम होते-होते हरियाणा में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई. सोनीपत, गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। इससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

बता दें, मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जताई थी। शाम तक आसमान में बादल उमड़ते रहे। राजधानी में बादल छाए रहने से शनिवार की सुबह गर्म रही। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। इस बीच दिल्ली के कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई।

कल कैसा रहेगा राजधानी में मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके चलते दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. शनिवार को दिल्ली में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. पालम में 1.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा लोधी रोड, रिज एरिया समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. उधर, दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। इसके चलते दिल्ली में एयर इंडेक्स एक बार फिर घटकर 200 पर आ गया है।

ये भी पढ़ें:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular