Wednesday, July 3, 2024
HomeWeatherदिल्ली में फिर बरसेंगे बादल? अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम, IMD...

दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल? अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम, IMD ने बताया

India News(इंडिया न्यूज),Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया बना पश्चिमी विक्षोभ राजधानी के मौसम पर असर डाल सकता है, जिससे अगले 2 दिनों में यहां हल्की, मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी

IMD के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (2 फरवरी) को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के अनुसार औसत से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि इस दौरान दिन के समय मौसम की आर्द्रता 100 से 74 फीसदी के बीच रही।

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी कि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम (सात डिग्री सेल्सियस) रहा। मौसम विभाग ने शनिवार (3 फरवरी) को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और सुबह में घना कोहरा छाए रहने का अंदेशा जताया है।

अगले दी दिनों के लिए अलर्ट जारी

IMD विभाग के अनुसार, दिल्ली में 4 फरवरी को सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है और इस दरम्यान गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है, जिससे दिन का तापमान अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जायेगा। हालांकि 5 फरवरी को तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular