ब्राजील में बाढ़ से 1.5 लाख लोग बेघर, 100 की मौत

ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बारिश के कारण भारी बाढ़ आ गई है, जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई है। 

इस आपदा से करीब 14 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और दो लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। 

सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक, बाढ़ के कारण करीब 99,800 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

बारिश के कारण रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के 497 शहरों में से 414 शहर बाढ़ से प्रभावित हैं।

यह राज्य ब्राज़ील का प्रमुख कृषि एवं पशुपालन राज्य है।

इस आपदा से अब तक लगभग 4.6 बिलियन रियाल का आर्थिक नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग ने अभी और बारिश की आशंका जताई है, जिससे हालात बिगड़ सकते हैं।