2 महिला 43 आदमी और एक मकान, रात को लगती थी भीड़

दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित मकान पर पुलिस ने छापा मारा तो मकान के अंदर का नजारा देख अधिकारी चौंक गए। 

यहां एक मकान में शाम होते ही लोगों की भीड़ जुट जाती थी। आसपास के लोग समझ नहीं पाते थे कि हो क्या रहा है। 

इसके बाद रात होते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में बताए गए मकान पर छापा मारा।

जब मकान का गेट खुला तो अंदर का नजारा देख पुलिस अधिकारी चौंक गए। अंदर जुए का अड्डा चल रहा था। 

इस दौरान पुलिस ने जुआ रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं समेत 45 लोगों को गिरफ्तार किया।  

पुलिस ने बताया कि पश्चिम विहार थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान 9,53,495 रुपये नकद, ताश के 18 पैकेट, 16 पासे,  बरामद किए गए हैं।