शादी होते ही दुल्हन के साथ हो गया खेला, मचा बवाल

Credit: Goggle

साहुपुरी स्थित एक घर में मथुरा के लड़के से लड़की की शादी हुई। पंडित ने मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन को सात फेरे दिलवाए।

सभी लोग कैंट स्टेशन जाने के लिए ऑटो में बैठे थे, तभी वहां एक युवक पहुंचा जो खुद को लड़की का भाई बता रहा था।

भाई ने कहा कि बहन को पहले विंध्याचल ले जाना है, उसके बाद ही विदाई होगी।

लड़का पक्ष राजी नहीं हुआ और बातचीत चल रही थी। इसी बीच दुल्हन भागने की कोशिश करने लगी।

धोखाधड़ी के शक में दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन के भाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन कथित भाई भाग गया।

मामला जब रामनगर थाने पहुंचा तो पुलिस ने पहले तो चंदौली में घटना होने की बात कहकर टालने की कोशिश की।

मथुरा के लोग अड़े रहे और ऊपर से फोन आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।