एक ऐसा पेड़ जिससे बहता है लगा खून!

इंसान के शरीर में खून कितना जरूरी है ये तो आप जानते ही होंगे। रक्त के बिना मनुष्य जीवित नहीं रह सकता।

जैसे इंसानों के साथ होता है कि शरीर में कहीं कट लग जाए तो खून निकलने लगता है।

लेकिन जरा सोचिए कि अगर कोई पेड़ कट जाए और उसमें से इंसानों की तरह लाल रंग का खून निकलने लगे। 

जैसे ही एक शख्स बड़े चाकू से पेड़ को काटता है तो लाल खून निकलने लगता है। 

दरअसल यह एक 'ब्लड वुड ट्री' है। ब्लडवुड पेड़ों में पाया जाने वाला लाल तरल वास्तव में गहरे लाल रंग का रस होता है।

जिसे वैज्ञानिक रूप से 'किनो' के नाम से जाना जाता है।

इस रस में टैनिन नामक यौगिक प्रचुर मात्रा में होता है, जो इसे रक्त जैसा रंग देता है।