देश में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी कहर!

CREDIT : PINTEREST

3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। 

 कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में 4 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है

बाकि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भी इस अवधि के दौरान हीटवेव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। 

वहीं राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है।

दिल्ली में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं मौसम विभाग ने शहर के हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तेलंगाना के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर सात-नौ अप्रैल तक तेज हवाएं चलने के आसार हैं

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। 

 जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।