पाकिस्तान में किस उम्र में हो जाती है लड़कियों की शादी

Credit: Social Media

सोशल मीडिया पर पड़ोसी देश पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन हैं, जो शादी कर रहे हैं।

लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि दूल्हा महज 13 साल का है और दुल्हन महज 12 साल की है।

यहां जबरदस्ती नहीं की जा रही है, बल्कि लड़के की शर्त के चलते माता-पिता को उनकी शादी करवानी पड़ी।

लड़के ने अपने परिवार के सामने कहा कि पहले मेरी शादी करवा दो, फिर मैं आगे की पढ़ाई करूंगा।

ये सुनते ही परिवार वाले काफी परेशान हो गए और उनकी शादी के लिए राजी हो गए।

पाकिस्तान में लड़कियों की शादी की उम्र 16 साल है।