सावधान! सैकड़ों लोगों की जान ले रहा ये बीमारी

Credit: Goggle

इस साल कांगो में एम्पॉक्स के मामले कुछ ही दिनों में 16,000 से बढ़कर 16,700 हो गए हैं और मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी हुई है।

यहां के लोग वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं जो अगले हफ्ते तक जापान और अमेरिका से पहुंच सकती है।

जानवरों से फैलने वाले इस वायरस ने कांगो में अब तक 570 लोगों को अपनी चपेट में लिया है।

अमेरिका ने अगले हफ्ते तक कांगो को करीब 50,000 वैक्सीन डोज देने का वादा किया है।

जापान ने 35 लाख डोज भेजने पर सहमति जताई है। वैक्सीनेशन की सारी तैयारियां हो चुकी हैं, सिर्फ वैक्सीन का इंतजार है।

कांगो देश में करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना बना रहा है, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

डब्ल्यूएचओ ने भी मदद के लिए 10 करोड़ की आबादी वाले करीब 26 देशों से वैक्सीन मांगी है।