टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का एक अलग फैन बेस है, इसका हर किरदार अद्भुत और मजेदार है। बबीता जी को लोग बहुत पसंद करते हैं।

बबीता जी के किरदार से मुनमुन दत्ता घर-घर में मशहूर हो गई हैं। उनकी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती का हर कोई दीवाना है।

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा मुनमुन की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है। उनकी शादी की खबरें कई बार वायरल हो चुकी हैं।

हाल ही में मुनमुन की राज अनादकट के साथ सगाई की खबरें खूब फैली थीं लेकिन असल में ऐसा नहीं था।

मुनमुन ने भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना हुआ है और ज्वैलरी भी कमाल की लग रही है। वह पूरी तरह दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं।

मुनमुन की ये तस्वीरें तुरंत वायरल हो गई हैं और कई फैंस ने तो यहां तक पूछ लिया है कि क्या वह सच में दुल्हन बन गई हैं।

सोशल मीडिया पर मुनमुन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ है।