पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के जानवरों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ बहुत खतरनाक भी हैं।

आप जानते होंगे कि सांप और बिच्छू जहरीले होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि समुद्र में भी कई जहरीले जीव रहते हैं?

ऐसे ही एक जहरीले और खतरनाक जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

यह एक ऑक्टोपस है, जिसे ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस के नाम से जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस का जहर इतना खतरनाक होता है कि यह कुछ ही मिनटों में 26 लोगों की जान ले सकता है।

सबसे हैरानी की बात तो ये है कि आज तक वैज्ञानिक भी इस जहरीले ऑक्टोपस के जहर का तोड़ नहीं बना पाए हैं।

इसके काटने पर लोगों को दर्द का अहसास भी नहीं होता है, लेकिन इसके लक्षण कुछ ही मिनटों में सामने आ जाते हैं।