आज भी जिंदा हैं भगवान राम के वंशज! यहां रहते हैं

रामनवमी पर पुरा देश राममय हो जाता है। देश में हर कोई रामनाम लेता है।

भगवान राम के बाद लव और कुश ने इस वंश आगे बढ़ाया। अब राम के वंशज कहां हैं। वो लोग कौन हैं।

राम ने कुश को दक्षिण कौशल और अयोध्या का राज्य सौंपा और लव को पंजाब का राज्य दिया।

लव ने लाहौर को राजधानी बनाया। तक्षशिला में भरत पुत्र तक्ष को राज मिला।

हिमाचल में लक्ष्मण पुत्रों का शासन था। मथुरा में शत्रुघ्‍न के पुत्र सुबाहु को शासन मिला।

राजा लव से राघव राजपूतों का जन्म हुआ, जिनमें बड़गुजर, जयास का वंश चला।

कुश वंश से कुशवाह, मौर्य, सैनी, शाक्य संप्रदाय की स्थापना हुई। सूर्य वंश भी कुश से निकली शाखाओं से निकला।

कुश महाभारतकाल के 2500 वर्ष पूर्व से 3000 वर्ष पूर्व हुए थे। जो लोग खुद को शाक्यवंशी कहते हैं वे भी श्रीराम के वंशज हैं।