धोनी भाई है ना...माही के ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना नामुमकिन!

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है वो 43 साल के हो गए हैं।

धोनी के नाम 3 ICC ट्रॉफी (2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) हैं।

उनके नाम 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भी है। वे इस रिकॉर्ड के लिए रोहित शर्मा के साथ संयुक्त दावेदार हैं।

धोनी के नाम एक वनडे मैच में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन (नाबाद 183) बनाने का रिकॉर्ड है।

माही ने अपने टी20 करियर के 98 मैचों में 91 कैच पकड़े। इसमें 34 स्टंप शामिल हैं। जो बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा है।

धोनी ने सभी फॉर्मेट में 538 मैचों में 195 स्टंप आउट किए, जो सबसे ज्यादा है। उन्होंने कुल 829 कैच पकड़े।

उन्होंने टेस्ट+वनडे+टी20 इंटरनेशनल में कुल 332 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। जो बतौर कप्तान सबसे ज्यादा है।